जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
29-Mar-2020 10:21 AM
DESK : कोरोना का कहर देश में बढ़ते ही जा रहा है. अबतक कोरोना से 24 लोगों की मौत हो गई है और कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी 1000 के पार हो गई है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में रहने वाला एक परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. सबसे पहले एक शख्स की जांच की गई जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.
उसके बाद उस शख्स की पत्नी और तीन सालों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.
सभी की रिपोर्ट सामने आते ही जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे. स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में उनके 50 अन्य रिश्तेदारों और संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर उनकी जांच शुरू कर दी है.
इस बाबत मेरठ सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि यह व्यक्ति ट्रेन में बैठकर अमरावती से मेरठ आया था. इसके साथ ही मेरठ में एक शादी समारोह भी शामिल हुआ था और नमाज पढ़ने भी गया था. इस शख्स के संपर्क में आए सभी लोगों की छानबीन के लिए अपनी सर्विलांस टीम को लगाया है. सबको ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.