ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे अखिलेश सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता ...

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे अखिलेश सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया जोरदार स्वागत

11-Dec-2022 02:00 PM

PATNA : बिहार में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह बिहार की राजधानी पटना पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनके साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी बिहार आए हैं। इनके आगमन पर बिहार कांग्रेस के तरफ भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में राष्ट्रीय के लेकर प्रदेश स्तर के कई नेताओं का जमावड़ा राजधानी पटना के बापू सभागार में लगने वाला है।


दरअसल, बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर खुशियों की लहर है। इस दौरान उनके साथ बिहार प्रभारी भक्त चरण दास  भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। अखिलेश सिंह पटना एयरपोर्ट से ओपन जीप में सवार होकर शेखपुरा मोर होते हुए जवाहरलाल नेहरू पथ पर नेहरू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाने वाले हैं। इसके बाद हड़ताली चौक, हाईकोर्ट मोड़, इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए डाक बंगला चौराहे के रास्ते गांधी मैदान बापू सभागार पहुंचेंगे। जहां इनके लिए  स्वागत समारोह आयोजित किया गया है।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजित शर्मा , राज्य सरकार में कांग्रेस के मंत्री अफाक आलम और मुरारी गौतम के अलावा पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अखिलेश कार्यभार ग्रहण करेंगे।