पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
02-Dec-2019 10:37 AM
DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बताने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर बवाल मच गया है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके इस बयान पर पलटवार किया है. अधीर रंजन चौधरी को जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि 'मेरा मुंह खुलवायेंगे तो गूंज इटली तक जाएगी'. गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके लिखा है कि, 'मुगलों और रोहिंग्यो को अपना वोट बैंक बनाने वाले कांग्रेस को राष्ट्रवादी मोदी अब बाहरी लगने लगे हैं.. मेरा मुँह खुलवायेंगे तो गूंज इटली तक जाएगी.'
आपको बता दें कि अपने विवादित बयान के लिए लाइमलाइट में रहने वाले कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री को लेकर विवादित बयान दिया था. एनआरसी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बताया था. अधीर रंजन चौधरी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर गुजरात से दिल्ली आकर बसने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा था कि, ‘हिंदुस्तान सबके लिए है. हिंदुस्तान किसी का जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है. अमित शाह जी, पीएम मोदी खुद घुसपैठिए हैं. घर आपका गुजरात, आ गए दिल्ली. आप खुद माइग्रेंट हैं, वैध-अवैध बाद में पता चलेगा.'