दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
10-Dec-2019 01:40 PM
DELHI: अपने विवादित बयानों से लाइम लाइट में रहने वाले लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भारत 'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' की ओर बढ़ रहा है. इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत को दुनिया का रेप कैपिटल बताया था.
लोकसभा में चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, 'दुर्भाग्यपूर्ण है प्रधानमंत्री जो हर मुद्दे पर बोलते हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर चुप हैं.' उन्होंने कहा कि 'भारत धीरे-धीरे मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया की ओर बढ़ रहा है.' अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'हिंदुस्तान में कठुआ से उन्नाव तक हर दिन एक के बाद एक सामूहिक रेप की घटना और पीड़िताओं को जलाने की घटनाएं घटती हैं. रोजाना 106 रेप की घटनाएं हो रही हैं. 10 में से 4 नाबालिग होती हैं. 4 घटनाओं में से सिर्फ 1 में सजा मिलती है. हमारे सदन में उन्नाव पर चर्चा हुई है, लेकिन झुलसी हुई उस महिला की मौत हो गई. हम सब शर्मिंदा हैं.'
आपको बता दें कि अधीर रंजन चौधरी अक्सर अपने बयानों की वजह से मुश्किल में पड़ जाते हैं. हाल ही में उन्होंने संसद में एक बहस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 'निर्बला' कह दिया था. जिस पर काफी हंगामा हुआ था और उनको माफी मांगनी पड़ी थी.