बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Jan-2020 06:34 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भारत से भागकर 'कैलासा' बसाने वाले नित्यानंद बाबा को लेकर, स्वयंभू बाबा नित्यानंद के खिलाफ इंटरपोल ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया है. साल 2010 में स्वामी नित्यानंद की कथित सेक्स सीडी सामने आई थी, जिसमें उन्हें एक अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था. इसके बाद नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया गया था. बता दें कि नित्यानंद पिछले साल भारत से फरार हो गया था.
आश्रम से गायब हुईं थी 2 लड़कियां
गुजरात पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल ने स्वयंभू बाबा नित्यानंद के खिलाफ बुधवार को 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया है. बाबा नित्यानंद के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं. इंटरपोल ने अन्य देशों से नित्यानंद के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की है. बता दें कि गुजरात पुलिस ने राज्य के एक आश्रम से दो लड़कियों के गायब होने के बाद नित्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. उस पर अपने आश्रम में बच्चों को बंधक बनाकर भक्तों से जबरन चंदा उगाही का भी आरोप है. पुलिस की दबिश के बाद नित्यानंद नेपाल के रास्ते त्रिनिदाद भाग गया था.
भारत से भागकर बनाया 'कैलासा'
अहमदाबाद डीएसपी (ग्रामीण) केटी कमारिया ने बताया कि नित्यानंद के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी की गई है. पुलिस नित्यानंद के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने के लिए भी कोशिश कर रही है. पिछले माह दिसंबर में खबरें आई थीं कि नित्यानंद ने इक्वाडोर के पास एक टापू खरीदकर उसे स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है. इसका नाम उसके कैलासा रखा है. नित्यानंद ने kailaasa.org वेबसाइट बनाई थी. उसका एक वीडियो में भी वायरल हुआ था जिसमें वह किसी अज्ञात जगह से धर्मोपदेश करते देखा गया था.
एक्ट्रेस के साथ लीक हुआ सेक्स वीडियो
स्वयंभू संत नित्यानंद की एक कथित सेक्स सीडी साल 2010 में वायरल हुई थी. जिसमें एक एक्ट्रेस को दिखाया गया था. दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था. इसके बाद नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया गया. हालाकि कुछ दिन बाद उन्हें बेल मिल गई थी. सितंबर 2018 में नित्यानंद का पासपोर्ट एक्सपायर हुआ था.