Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
23-Sep-2020 09:30 AM
DESK :साल 2020 में बॉलीवुड से एक के बाद एक लगातार बुरी खबर सामने आ रही है. कई अभिनेता और अभिनेत्री इस साल अपने फैंस को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं.
मंगलवार को दिग्गज टीवी और फिल्म एक्ट्रेस आशालता वाबगांवकर का कोरोना से निधन हो गया. वो 79 साल की थीं और कुछ दिनों पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सतारा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सास ली.
बता दें कि आशालता मराठी टीवी सीरियल आई कालूबाई के लिए शूटिंग कर रही थीं इस दौरान आशालता समेत सीरियल के 20 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. आशालता के निधन से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. आशालता ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी.उन्होंने 100 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था। आशालता ने बासु चटर्जी की फिल्म अपने पराये से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने अंकुश, आहिस्ता-आहिस्ता, वो सात दिन, नमक हलाल जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया था. वे जंजीर में अमिताभ बच्चन की सौतेली मां बनी थीं.