मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
27-Jan-2020 11:15 AM
BENGALURU: बॉलीवुड एक्टर की भतीजी के साथ चलती ट्रेन में छेड़खानी हुई है. फिल्म एक्टर और डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया की भतीजी के साथ बदसलूकी हुई है. फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में रामाधीर सिंह का रोल प्ले कर चुके तिग्मांशु ने ट्वीट करके घटना की जानकारी दी है. तिग्मांशु ने बताया कि बेंगलुरू में चलती ट्रेन में उनकी भतीजी से कुछ शराबी लड़कों ने बदसलूकी की.
तिग्मांशु ने ट्वीट करके लिखा कि, 'मेरी भतीजी उदयन एक्सप्रेस से बेंगलुरु जा रही है. ट्रेन में शराब पीकर 4 लड़के उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं. किसी भी हेल्पलाइन नंबर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है. वह डरी हुई है. क्या कोई मदद कर सकता है?' एक घंटे बाद तिग्मांशु धूलिया ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, 'आप सभी का शुक्रिया. मैं बहुत आभारी हूं कि कोई भी हेल्पलाइन नंबर नंबर काम नहीं कर रहा था लेकिन जैसा कि भारत में होता है- जुगाड़ किया और पुलिस आई. अब मेरी भतीजी सुरक्षित है. एक बार फिर से आप सभी का शुक्रिया.'
वहीं तीसरे ट्वीट में उन्होंने पुलिस को शुक्रिया करते हुए लिखा कि, 'तुरंत जवाब देने के लिए मैं पुलिस और संबंधित विभागों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं. फिर भी मैं कहना चाहूंगा कि हेल्पलाइन नंबर किसी काम के नहीं निकले. आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया.'