मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
25-Jun-2023 08:06 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में 10 अगस्त 2022 को महागठबंधन की सरकार बनी। इस सरकार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी राजद नेता तेजस्वी यादव को दी गई। जिसके बाद तेजस्वी भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उसे बखूबी से निभाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में अब स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए विभाग की तरफ से बड़े पैमाने पर नियुक्ति होने वाली है।
दरअसल, स्वास्थ विभाग में जल्द ही 4568 पदों पर नियुक्ति होने वाली है। स्वास्थ विभाग ने अस्पतालों में विभिन्न स्तर पर बहाली की जाएगी। इसमें कुछ नियुक्तियां बिहार तकनीकी चयन आयोग से और कुछ लिखते आप बिहार कर्मचारी चयन आयोग से होनी है। स्वास्थ विभाग की कोशिश है कि आयोग द्वारा इन इनकी नियुक्ति की अनुशंसा जल्द प्राप्त हो जाएगा और अगस्त तक बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
मालूम हो कि बिहार में अभी भी कई जिला अस्पतालों से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में पैरामेडिकल कर्मचारियों की कमी है और इन कमियों को दूर करने को लेकर सहवाग के मंत्री तेजस्वी यादव लगातार निर्देश जारी करते रहते हैं जिसके बाद स्वास्थ विभाग द्वारा राज्य में फार्मासिस्ट के 1539 पद, ओटी हेल्पर के 1096 पद, क्लर्क के 967 पद, एक्स रे टेक्नीशियन 803 पद और ईसीजी टेक्निशियन के 163 पदों पर बहाली होनी है।
आपको बताते चलें, राज्य में मिशन 60 और मिशन परिवर्तन के तहत अस्पतालों की दशा में सुधार के कई कदम उठाए जा रहे हैं। अब इसी के तहत राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अंदर कई पदों पर बहाली शुरू की जानी है। इस बहाली प्रक्रिया को दो से तीन महीने के अंदर पूरी कर लेने की कोशिश की जा रही है।