बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
18-Aug-2023 03:32 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंच गए। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट पर नवनिर्मित भवन का उद्घाटनकरने के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी के साथ लालू से मिलने के लिए पहुंचे थे। थोड़ी देर की बातचीत के बाद नीतीश अपने आवास के लिए रवाना हो गए। बता दें कि आज ही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने की अर्जी लगाई है।
दरअसल, चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में लालू की जमानत रद्द करने के लिए अर्जी लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की अर्जी को स्वीकार कर लिया है और 25 अगस्त को लालू की जमानत रद्द करने की सीबीआई की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में I.N.D.I.A की बैठक होनी है। उससे ठीक पहले लालू की जमानत रद्द करने के मामले पर सुनवाई को काफी अहम माना जा रहा है। अगर लालू की जमानत रद्द होती है तो इसका असर मुंबई में होने वाली बैठक पर पड़ना तय है।
इससे पहले पटना और बंगलुरू में हुई दोनों ही बैठकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी के साथ साथ लालू प्रसाद भी मौजूद रहे थे। अब I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है लेकिन इससे ठीक पहले लालू की बेल रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। कहा जा रहा है कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे और उनसे बातचीत की है। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।