ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / अचानक कुत्ते की तरह भौंकने और चलने लगा युवक, वजह जानकर हर कोई...

अचानक कुत्ते की तरह भौंकने और चलने लगा युवक, वजह जानकर हर कोई हैरान

19-Nov-2022 08:14 PM

DESK: हैरान कर देने वाली खबर पश्चिम बंगाल से सामने आई है। बांकुरा जिले का रहने वाला एक शख्स अचानक कुत्तों की तरह भौंकने और चलने लगा है। युवक लोगों के साथ बातचीत करने के दौरान भौंकता और उनकी गाड़ी के पीछे भी कुत्तों की तरह ही दौड़ता है। कुत्ते की तरह व्यवहार करने वाले शख्स का नाम श्रीकांती कुमार दत्ता है। श्रीकांती अचानक कुत्तों जैसा व्यवहार क्यों करने लगा है, इसका कारण जानकर हर कोई हैरान है।


दरअसल, बांकुरा के बिकना का रहने वाला श्रीकांती पिछले कुछ दिनों से कुत्तों जैसा व्यवहार कर रहा है। चाहे वह घर में हो या घर के बाहर वह कुत्तों की तरह भौंकता और चलता है। श्रीकांती के कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें वह कुत्तों जैसा व्यवहार करता दिख रहा है। एक वीडियो में वह बिकना के बीडीओ पर भौंकता दिख रहा है। इतना ही नही श्रीकांती बीडीओ की गाड़ी के पीछे कुत्तों की तरह दौड़ता दिख रहा है।


 बताया जा रहा है कि पिछले दिनों श्रीकांती ने अपना राशनकार्ड अपडेट करवाया था। अपडेट के दौरान उसके नाम श्रीकांती कुमार दत्ता की जगह श्रीकांती कुमार कुत्ता लिख दिया गया है। अपना नाम बदलवाने के लिए श्रीकांती लगातार कार्यालयों का चक्कर लगा रहा है लेकिन उसके नाम में सुधार नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी से परेशान होकर श्रीकांती ने यह कदम उठाया है।


बीडीओ कार्यालय पहुंचने के बाद श्रीकांती अचानक कुत्तों जैसा व्यवहार करने लगा। वह कुत्तों की तरह भौंकने लगा और कुत्तों की तरह ही चलने लगा। इतना ही नहीं बीडीओ को देखते ही श्रीकांती जोर जोर से भौंकने लगा और उनकी गाड़ी के पीछे दौड़ गया। इस घटना के बाद बीडीओ साहब घबरा गए। जब उन्होंने श्रीकांती के आवेदन को पढ़ा तो उन्हे सारा माजरा समझ में आ गया। इसके बाद बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को श्रीकांती का नाम सुधारने का आदेश दिया है।