पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
07-Oct-2024 07:32 PM
By First Bihar
DESK: गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग हर दिन मौत के शिकार हो रहा हैं। ताजा घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सामने आई है, जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद भारी बवाल हो गया है।
दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड में रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला, जिससे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
जैसे ही इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों को हुई गुस्साए लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी और उसे आग के हवाले कर दिया। बस में आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दमकल की टीम ने बस में लगी आग पर काबू पा लिया हालांकि तबतक पूरी बस जल कर राख हो चुकी थी।