ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / news / अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का PM मोदी ने किया उद्घाटन, 1500...

अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का PM मोदी ने किया उद्घाटन, 1500 मंदिरों में एक साथ आरती

14-Feb-2024 06:32 PM

By First Bihar

DESK: अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन हो गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भगवान की आरती उतारी। वैदिक मंत्रो से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। बता दें कि इस मंदिर को  बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने बनाया है। 


108 फीट ऊंची इस मंदिर का निर्माण कार्य 2019 से चल रहा था। दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर बनाने वाली संस्था BAPS ने इस मंदिर को बनाया है। संयुक्त अरब अमीरात ने हिन्दू मंदिर के लिए जमीन दान किया है। दुबई-अबू धाबी शेख जायेग हाइवे पर यह मंदिर स्थित है जो करीब 27 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। मंदिर के दोनों ओर गंगा और यमुना का पवित्र जल बह रहा है जिसे बड़े-बड़े कंटेनर से भारत से लाया गया है। वही राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थर का इस्तेमाल मंदिर में हुआ है। 


अपने दो दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हैं। मंगलवार को अबू धाबी पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को गले से लगा लिया। आभार व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि मैंने हमेशा महसूस किया है कि मैं अपने घर और परिवार में आया हूं। हम पिछले 7 महीने में पांच बार मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा कि अबू धाबी में इस मंदिर का निर्माण बिना यूएई की मदद के संभव नहीं था।

news image

news image

news image


news image

news image

news image

news image