सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
03-Feb-2023 03:39 PM
By First Bihar
PATNA/ RANCHI : पश्चिम बंगाल में झारखंड की रहने वाली नागपुरी फिल्म एक्ट्रेस भिनेत्री ईशा आलिया की हत्या मामले में जांच कर रही पुलिस टीम को अब एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना के बेलछी थाना इलाके से मिशिर गोंडा नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर ईशा के पति प्रकाश को हथियार उपलब्ध करवाने का आरोप है। ये फतेहपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर छिपा था। पुलिस का दावा है कि, वह ईशा की हत्या की योजना में भी साझीदार रहा है।
बताया जा रहा है कि, ईशा आलिया के पति प्रकाश कुमार और मिशिर गोंडा एक-दूसरे से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे। दोनों के बीच फेसबुक के मैसेंजर और इसके बाद फोन पर लंबी बातचीत हुई थी। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने मिलकर तय किया था कि हत्या को कैसे लूट वाले घटनाक्रम से जोड़ना है। मिशिर गोंडा के साथ पुलिस ने इस केस में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईशा आलिया का पति प्रकाश कुमार और उसका भाई संदीप कुमार शामिल हैं। ये दोनों भाई फिलहाल जेल में हैं।
मालूम हो कि,बीते 28 दिसंबर को ईशा आलिया उर्फ रिया की हत्या रांची से कोलकाता के रास्ते में एनएच-16 पर महिषरेखा पुल के पास गोली मारकर की गई थी। रिया अपने पति के साथ कपड़ें की खरीदारी के लिए रांची से कोलकाता जा रही थी। इस दौरान उसके साथ में उसकी तीन साल की बेटी भी थी। तभी उसकी हत्या कर दी गई।
इधर, प्रकाश कुमार ने पुलिस को उसकी हत्या को लेकर जो कहानी बताई थी, उसके मुताबिक रांची-कोलकाता हाईवे के पास कुछ काम के लिए गाड़ी रोकी उसी दौरान तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए और उनसे लूटपाट की कोशिश की.और जब इसका इन दोनों ने विरोध किया तो एक बदमाश ने ईशा उर्फ रिया पर गोली चला दी। जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ी जिसके बाद बदमाश भाग गए। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी।