ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / अभी जेल में ही रहेंगे सीएम केजरीवाल : राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक...

अभी जेल में ही रहेंगे सीएम केजरीवाल : राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई

19-Jun-2024 03:10 PM

By First Bihar

DELHI : शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी जेल में ही रहना होगा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। कोर्ट ने केजरीवाल को आगामी 3 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है।


राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल के साथ साथ विनोद चौहान की भी न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल और विनोद चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में उपस्थित हुए थे। सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि विनोद चौहान ने कविता के पीए से 25 करोड़ रुपए लिए थे। यह पैसा गोवा चुनाव में इस्तेमाल करने की खातिर लिए गए थे। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में विनोद चौहान को पिछले महीने अरेस्ट किया था।


बता दें कि दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। केजरीवाल और विनोद चौहान की आज न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म हो रही थी। ईडी ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत को 3 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया।