पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
21-Apr-2024 12:56 PM
By First Bihar
DESK : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जानी दुश्मन छोटा राजन की ताजा तस्वीर सामने आई है। उसकी यह तस्वीर 9 साल बाद सामने आई है। छोटा राजन को ख़ुफ़िया एजेंसियों ने विदेश में पकड़ा था और बाद में उसे भारत लाया गया था। इसके बाद अब उसकी यह पहली तस्वीर सामने आई है। यह 2015 के बाद छोटा राजन की पहली तस्वीर है।
दरअसल, पिछले दिनों यह खबर आई थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत हो गई। छोटा राजन की जो दो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें एक तस्वीर दिल्ली के AIIMS की है जबकि दूसरी तस्वीर एम्बुलेंस वैन की है। ऐसे में अब तस्वीर सामने आई है वह कब का हैं इसकी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल छोटा राजन दिल्ली के तिहाड़ में जेल नम्बर-2 में बंद है जो बेहद हाई सिक्योरिटी वाली जेल है। जेल नम्बर-2 में ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी बंद हैं। ऐसे में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की सबसे ताजा तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर के बाद अब सियासी हलचल तेज है।
जानकारी हो कि, छोटा राजन को 25 अक्टूबर, 2015 को इंडोनेशिया के बाली शहर से गिरफ्तार किया गया थ। दरअसल अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को महज एक फोन कॉल ने सलाखों के पीछे भिजवाया था। हमेशा वीओआईपी नंबर के जरिए कॉल करने वाले राजन ने 24 अक्टूबर, 2015 को व्हाट्सएप के जरिए अपने एक शुभचिंतक को फोन किया था। इस कॉल को सुरक्षा एजेंसियों ने टेप कर लिया था।
उधर, छोटा राजन को भारत लाने में सीबीआई, इंटेलिजेंस यूनिट और मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा हाथ था. छोटा राजन को 6 नवंबर, 2015 की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष विमान से बाली से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट लाया गया. राजन ने प्लेन से उतरते ही सबसे पहले भारतीय धरती को चूमा था।