Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
15-Apr-2023 07:30 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा कटोरा रोड में आज एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव के पास से एक ऑटो भी बरामद किया गया। मृतक की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मिर्चयगंज निवासी जगदेव राजवंशी के बेटे बिंदु राजवंशी उर्फ बैजू के रूप में हुई है।
घटनास्थल पर पत्थर के पास खून का निशान भी पाये गये थे। इस पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर की। जब इस मामले की छानबीन शुरू की गयी तब पता चला गया ईट-पत्थर से पीट-पीटकर बैजू की हत्या की गयी है और इसे दुर्घटना का रुप देने के लिए ऑटो को पलट दिया गया है।
पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी फूल कुमारी राजगीर थाने पहुंची जहां उसने पुलिस को यह जानकारी दी कि नवादा की एक महिला के साथ उसके पति का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पत्नी ने आरोप लगाया कि जिस महिला से पति का चक्कर चल रहा था उसी ने हत्या करवाई है।
पीड़ित पत्नी का आरोप है कि मेरे पति का जिस लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसका पति को इस बात की जानकारी मिल गयी थी। एक दिन वह घर पहुंचा और मेरे पति के साथ मारपीट करने लगा। धमकी देने लगा कि सुधर जाओं नहीं तो गायब कर देंगे। पीड़ित पत्नी के इस आरोप को दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
राजगीर के थानाध्यक्ष मो.मुस्ताक अहमद ने बताया की ऑटो चालक बिंदु राजवंशी की हत्या अवैध संबंध के कारण की गई है। डॉग स्क्वायर्ड और एफएसएल की टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। राजगीर थानेदार ने दावा किया कि जल्द ही इस मामला का खुलासा किया जाएगा।