Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब
08-Nov-2021 08:34 PM
JAMUI: जमुई में एक शक्की पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला। पत्नी को मारने के बाद उसने अपने गले पर भी ब्लेड से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
अवैध संबंध का शक होने पर एक पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पत्नी को गला दबाकर मारने के बाद ब्लेड से उसने अपनी गर्दन काट ली। घटना जमुई के लोहा पंचायत के निमियातरी गांव का है। मृतका छोटे लाल सोरेन की पत्नी संगीता हेंब्रम थी।
दो बच्चों की मां संगीता हेंब्रम को उसका पति छोटे लाल सोरेन शक की निगाह से देखता है। उसे ऐसा लगता था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध है। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। आज भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। लेकिन आज हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे लाल ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
छोटे लाल ने पहले पत्नी की पिटाई की फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली। पत्नी की हत्या करने के बाद गुस्साएं छोटे लाल ने सेविंग किट से ब्लेड निकाला और अपने गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन पर ब्लेड मारने के बाद खून से लथपथ होकर छोटे लाल पत्नी की लाश के पास गिर पड़ा। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग घर के बाहर जमा हो गये।
किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तब पड़ोसियों ने दरवाजे को तोड़ डाला जिसके बाद खुन में लथपथ पड़े छोटे लाल और पास में उसकी पत्नी की लाश को देख लोग हैरत में पड़ गये। सबसे पहले इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
जिसके बाद परिजनों के साथ छोटे लाल को लेकर सोनो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जमुई अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।