बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान
01-Jun-2021 11:47 AM
DESK: बीते दिनों लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों के बाहर भारी भीड़ होने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी। जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ था। कोरोना संक्रमण ना फैले इसे लेकर दिल्ली सरकार ने शराब की होम डिलीवरी की इजाजत दी है। अब दिल्ली में मोबाइल एप और वेबसाइट के माध्यम से शराब की होम डिलीवरी होगी।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अब शराब की होम डिलीवरी की इजाजत दी है। दिल्ली में मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिये ONLINE ऑर्डर करने पर घरों तक शराब पहुंचायी जाएगी। हालांकि हॉस्टल, कार्यालय और संस्थान में शराब की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी। जिन दुकानों के पास L-13 लाइसेंस होगा वही शराब की होम डिलिवरी कर पाएंगे।
गौरतलब है कि इससे पूर्व कोरोनाकाल में छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलीवरी का फैसला लिया था। पिछले साल शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि राज्यों को शराब की होम डिलिवरी पर विचार करना चाहिए।