ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / PMC बैंक से जुड़ी राहत वाली खबर, एकाउंट से अब 60 हजार निकाल...

PMC बैंक से जुड़ी राहत वाली खबर, एकाउंट से अब 60 हजार निकाल पाएंगे

23-Oct-2019 12:29 PM

DELHI : पीएमसी बैंक के ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर है. पीएमसी बैंक के अकाउंट से अब खाताधारक 60 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे।  हालांकि खाताधारकों को इसके लिए परिवार या फिर मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी देनी होगी। बता दें कि पहले 40 हजार रुपये से ज्यादा निकासी पर रोक थी।


आरबीआई ने पीएमसी बैंक अकाउंट से निकासी को लेकर जो नई गाइडलाइन जारी की है उसके मुताबिक अब 60 हजार रुपए तक की रकम विशेष परिस्थितियों में ग्राहक निकाल पाएगा। परिवार में किसी की शादी, सीनियर सिटीजन के ऊपर खर्च और शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं के लिए अब पीएमसी बैंक के खाता धारक 50 हजार से ऊपर की निकासी कर सकेंगे लेकिन इसके लिए आरबीआई की तरफ से अप्रूवल का इंतजार करना होगा।


आपको बता दें कि पीएमसी बैंक की वित्तीय हालत खस्ता होने के बाद खाताधारकों के निकासी पर लिमिट लगा दी गई है। पीएमसी बैंक में अपनी गाढ़ी कमाई जमा करने वाले ग्राहक परेशान है और पीएमसी बैंक से जुड़े कई लोगों की जान भी जा चुकी है।