Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
09-Aug-2022 10:32 AM
PATNA : बिहार में होने वाली सियासी उलटफेर की खबर पिछले कई दिनों से फर्स्ट बिहार आपको दे रहा है. इस बीच नीतीश को मनाने और मानने जैसी कई खबरें भी आती रही लेकिन अब सारा सस्पेन्स खत्म हो गया है. तेजस्वी यादव की अगुआई में होने वाली महागठबंधन की बैठक से पहले माले ने बैठक के एजेंडे का खुलासा कर दिया है. माले ने कह दिया है कि उसके विधायक आज भाजपा को खत्म करने की मीटिंग में शामिल होने आए हैं.
बता दें कि तेजस्वी यादव के घर दिन के 11 बजे से महागठबंधन के विधायकों की बैठक होने वाली है.तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के दूसरे नेताओं ने इस बैठक के एजेंडे को पूरी तरीके से गुप्त रखा है. आरजेडी के तमाम नेता बार-बार यह कहते रहे हैं कि वह ताजा परिस्थितियों पर विचार करने के लिए विधायकों को बुलाया गया हैं. जैसा घटनाक्रम सामने आएगा उसके मुताबिक आगे फैसला लिया जाएगा. तेजस्वी यादव इस बैठक को इस कदर गोपनीय रखना चाहते हैं कि उन्होंने अपने विधायकों के फोन बाहर रखवा लिए हैं ताकि फोन के जरिए बैठक के अंदर की कोई बात बाहर तक न जा पाए.
लेकिन राबड़ी आवास पर होने वाली मीटिंग मे शामिल होने पहुंचे माले विधायकों ने बैठक के एजेंडे को बता दिया. माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने राबड़ी आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा- हम भाजपा को खत्म करने के लिए जुटे हैं. भाजपा को खत्म करने के लिए हम सब कुछ करेंगे. बता दें माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कल ही कहा था की अगर नीतीश BJP का साथ छोड़े तो बिहार में माले के 12 MLA समेत लेफ्ट पार्टियों के 14 विधायक उनका साथ देंगे.
माले विधायक दल के नेता महबूब आलम के बयान से साफ हो गया है कि आज क्या होने वाला है. महागठबंधन के विधायक आखिरी फैसला लेने जुटे हैं. महागठबंधन के विधायक राबड़ी आवास पर नीतीश के औपचारिक एलान का इंतजार करेंगे. जैसे ही नीतीश भाजपा का साथ छोड़ने का एलान करेंगे वैसे ही राजद, कांग्रेस और वाम दलों की ओर से नीतीश को फैसला ले लिया जायेगा.