ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

अब इस APP से मिलेगी बजट की पूरी जानकारी, जानें क्या है नाम और कैसे करें डाउनलोड

 अब इस APP से मिलेगी बजट की पूरी जानकारी, जानें क्या है नाम और कैसे करें डाउनलोड

30-Jan-2023 02:29 PM

By First Bihar

DESK  : अगर आप बजट से जुड़ी पूरी जानकारी बजट आने के बाद विस्तार से जानना चाहतें हैं तो आपको अपने फोन में सिर्फ एक एप को डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद बजट से जुड़ी हर बात हिन्दी और अंग्रेजी में आपको उपल्बध मिलेगा। संसद में बजट पेश होने के फौरन बाद इस एप पर भी बजट दिखनें लगेगा। 


आपको बता दें कि, एक फरवरी को संसद में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट को पेश करेंगी। आप बजट को संसद टीवी और दूरदर्शन या फिर इसका लाइव टेलीकास्ट यूट्यूब पर भी देख सकेंगे। इसके अलावा आप संसद में बजट पेश होने के बाद उसकी डाक्यूमेंट्स  Union Budget  Mobile App पर देख पाएंगे।     


 union budget mobile app एक ऐसा एप है जिसके जरिये आप बजट को संसद में पेश होने के तुरंत बाद देख पाएंगे। इस एप में हिंदी और अंग्रेजी में बजट को देखा जा सकता है। एप में बजट को दस्तावेजों के रुप में अपलोड किया जाएगा। इस एप को डाउनलोड करने के लिए पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर  जाना होगा। उसके बाद Union Budget Mobile App सर्च करें और NIC e-gov के डेवल्प किए एप को सलेक्ट करे और पेज पर इंस्टाल बटन को टैप करें। आप एप को www.indiabudget.gov.inपर भी जाकर डाउनलोड  कर सकते हैं।