ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

अब आइसक्रीम में मिला कोरोना वायरस, खाने वाले सभी लोगों की तलाश जारी

17-Jan-2021 04:04 PM

DESK : चीन से कोरोना संक्रमण फैलने के बाद काफी हाहाकार मचा है और आज भी दुनिया भर में इससे लड़ाई जारी है. लेकिन अभी भी चीन अपने कारनामों से बाज नहीं आया है. इसी कड़ी में पूर्वी चीन के एक शहर में आइसक्रीम में कोरोना वायरस पाए जाने का मामला सामने आया है. इसके बाद चीनी अधिकारियों ने हजारों पैक संक्रमित आइसक्रीम को सीज कर लिया है.  


एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग के करीब स्थित तियानजिन शहर में महामारी-निरोधक अफसर अब उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जो इस आइसक्रीम के कंसाइनमेंट के संपर्क में आए. बताया गया है कि आइसक्रीम को मैन्यूफैक्चर करने वाली कंपनी तियानजिन दाकियोदाओं को भी अस्थाई रूप से बंद करने का आदेश दिया गया है. 


इतना ही नहीं अधिकारियों ने कंपनी से कहा है कि वह अपने कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन करें. अब तक हुई जांच के मुताबिक, अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि आइसक्रीम में मिले वायरस के कारण कोई व्यक्ति संक्रमित हुआ हो. हालांकि, बैच के 29,000 डिब्बों में से अधिकतर को अभी बेचा नहीं गया है. तियानजिन में बेचे गए 390 डिब्बों का पता लगाया जा रहा है. सरकार ने बताया कि इस आइसक्रीम में न्यूजीलैंड में बना दूध का पाउडर और यूक्रेन का छाछ पाउडर इस्तेमाल किया गया था. 


बताया गया है कि कंपनी ने चीनी सरकार के आदेश के बाद अपने 1600 कर्मचारियों को क्वारंटाइन में भेज दिया. इनमें से 700 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है. हालांकि, बाकी लोगों की कोरोना रिपोर्ट आना बाकी है. इस बीच एक स्वास्थ्य एक्सपर्ट ने कहा कि चिंता की बात नहीं है. आइसक्रीम में कोरोना सैंपल मिलने का मतलब यह भी हो सकता है कि यह किसी इंसान के जरिए आया हो.