ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / चीन क्राइसिस : PM आवास पर CCS की बैठक खत्म, अब जवाबी कार्रवाई...

चीन क्राइसिस : PM आवास पर CCS की बैठक खत्म, अब जवाबी कार्रवाई का इंतजार

16-Jun-2020 11:29 PM

DELHI : गलवान घाटी में चीन की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद भारत सरकार भी हाई अलर्ट मोड में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सीसीएस की बैठक हुई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावे गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद रहे हैं। बैठक के बाद सरकार की तरफ से हालांकि कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि भारत सरकार चीन की तरफ से की गई कायरता पूर्ण कार्यवाही का जवाब देने की रणनीति बना रही है। 


सीसीएस की बैठक के पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की भी बैठक हुई।  इस बैठक में राजनाथ सिंह ने गलवान घाटी में हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली है इस बैठक में मिली जानकारी से राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को अपडेट किया है। 


आपको बता दें कि चीन की तरफ से गलवान घाटी में की गई कार्रवाई में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं जबकि अभी भी तकरीबन डेढ़ दर्जन घायल बताए जा रहे हैं भारत और चीन की सीमा पर तनाव है और इस मामले को लेकर भारत सरकार चीन के खिलाफ रणनीति बनाने पर काम कर रही है।