पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
01-Oct-2019 05:15 PM
NEW DELHI: अब देश के उपभोक्ता एप के जरिए किसी सामान की शिकायत या सुझाव दे सकते हैं. आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई वह भी आप आसानी से जान सकते हैं. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कंज्यूमर एप को लांच किया है.
रामविलास ने ट्वीट किया कि उपभोक्ता देश के किसी भी कोने से इस एप के जरिए अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करवा सकते है. शिकायत पर हो रही कार्रवाई की जानकारी ले सकते हैं, बहुमूल्य सुझाव दे सकते हैं और अपने अधिकारों को जान सकते हैं. यह एप Android और Apple दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है.
रामविलास ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि आज मैंने उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण और मंत्रालय से संबंधित बहुमूल्य सुझाव हासिल करने के उद्देश्य से तैयार किये गये Consumer App का लोकार्पण किया. Digital India अभियान के तहत उठाये गए इस कदम से शिकायतों के निवारण में काफी तेजी आएगी.