ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा Patna Digha Road Project : पटना में खत्म होगा सबसे बड़ा जाम! दीघा में बनने जा रहा 3 गुना बड़ा गोलंबर; जानिए क्या है सरकार का प्लान BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार

Home / news / आतंकी अबू यूसुफ के घर छापेमारी, सुसाइड बॉम्बर वाली दो जैकेट और...

आतंकी अबू यूसुफ के घर छापेमारी, सुसाइड बॉम्बर वाली दो जैकेट और विस्फोटक बरामद

23-Aug-2020 12:19 PM

DESK :  कल दिल्ली में आईएसआईएस  के बड़ी आतंकी घटना को नाकाम करने के बाद उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से आतंकी अबू यूसुफ के घर हुई छापेमारी में पुलिस ने बम बनाने का काफी सामान बरामद किया गया है. पुलिस ने बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक, बाल बेयरिंग और कई चीजें बरामद की हैं.

उसके घर से सुसाइड बॉम्बर वाली दो जैकेट भी मिला है. इस जैकेट में बम फिट करने के बाद इसे पहनकर वो कहीं भी अटैक कर सकता था. ये सारा सामान उसने अपने घर में जमीन  के अन्दर  दबा कर रखा था. पुलिस द्वारा बरामद किये गए सामान को देख कर लगता है कि इसने देश में कहीं बड़ा हमला करने की पूरी तैयारी कर ली गई  थी.   

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कल अबू युसूफ को गिरफ्तार किया था हालांकि इसका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया था. गिरफ्तार युसूफ यूपी के बलरामपुर का रहने वाला है. इस आतंकी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने उसके पिता समेत तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इन सभी से फिलहाल पूछताछ जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इन तीनों लोगों को बलरामपुर के उतरौला से हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और उत्तर प्रदेश के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) की संयुक्त टीम ने उतरौला क्षेत्र स्थित उसके घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार आईएस आतंकी के पिता समेत तीन को हिरासत में ले लिया. इसी दौरान पुलिस ने विस्फोट आदि बरामद किए.