पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
18-Aug-2020 01:05 PM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. मामला कटरा थाना क्षेत्र के यजुआर गांव का है जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने आटा चक्की व्यवसायी नवीन ठाकुर को सरेआम गोली मार दी. गोली लगने के बाद घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए SKMCH में भर्ती करा दिया गया है.
बताया जा रहा है कि नवीन गांव के चौक स्थित अपने आटा चक्की पर सोया हुआ था तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उसे गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से चलते बने. हालांकि गोली क्यों मारी गई इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
मामले की सूचना कटरा थाने को दे दी गई है और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि नवीन के होश में आते ही उसका बयान दर्ज कर लिया जाएगा और बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.