Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
16-May-2024 10:21 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के मालदा और झारखंड के गोड्डा से आ रही है। मालदा में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी है वही कई लोग घायल हो गये हैं। जबकि गोड्डा में 2 की मौत हो गयी वही 3 लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मानसून शुरू होने से पहले ही तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई लोग घर के बाहर काम कर रहे थे। कई लोग तेज आंधी बारिश के दौरान बागीचे में आम तोड़ रहे थे। तभी वज्रपात की चपेट में आ गये। ठनका गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में वज्रपात से इतने लोगों की मौत पर पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। कहा कि जिला प्रशासन प्रभावितों को सभी प्रकार के आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।
वही गोड्डा में ठनका गिरने से ईट भट्ठा में काम रही 30 वर्षीय महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। घटना पथरगामा के हरकटटा गांव की है। मृतका महिला की पहचान भागलपुर के गोराडिह निवासी चंदन मांझी की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। इस घटना में तीन अन्य लोग भी झुलसकर घायल हो गये।