बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
17-Oct-2022 06:49 PM
PATNA: BJP ने पटना में आरक्षण बचाओ-चुनाव कराओ महाधरना का आयोजन किया। इस मौके पर बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि नीतीश मतलब आरक्षण विरोधी..
बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने पार्टी नेताओं के साथ प्रदर्शन कर सरकार को घेरने की कोशिश की है और सीएम नीतीश के खिलाफ जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार की ओर से नगर निकाय चुनाव को लेकर बरती गई अनियमितता के खिलाफ प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने तथा सभी 534 ब्लॉक पर आयोजित "आरक्षण बचाओ-चुनाव कराओ" महाधरना में शामिल होकर महागठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि ये सरकार अति पिछड़ा विरोधी है।
उन्होंने कहा कि जब माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि आप ट्रीपल टी के मामलों पर आयोग का गठन करें तब मध्य प्रदेश ,गुजरातऔर महाराष्ट्र की सरकार ने इस पर काम किया लेकिन सीएम नीतीश जी ने इसकी अनदेखी कर दी। और सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को ताक पर रख दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश जी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि जब माननीय सुप्रीम कोर्ट ने आयोग बनाने को कहा तब नीतीश कुमार के कानों तले जू तक नहीं रेंगा। इससे पता चलता है कि वर्तमान की ठगबंधन सरकार को जनता के हित में फैसले से कोई मतलब नहीं है। इससे यह साबित हो रहा है कि ये सरकार अति पिछड़ा विरोधी है। बिहार की जनता इस कुकृत्य के लिए सीएम पलटू कुमार जी को कभी माफ नहीं करेगी।