बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
24-Dec-2022 09:56 PM
DESK: बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित सकलडीहा में छापेमारी कर एसटीएफ ने आरा के कुख्यात अपराधी सलीम हाशमी उर्फ टिमला को दबोचा है। टिमला की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की स्पेशल टीम कई दिनों से लगी हुई थी।
आरा का कुख्यात टिमला बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था जिसके कारण उसे पकड़ पाना मुश्किल हो रहा था। तभी एसटीएफ को टिमला के यूपी में होने की जानकारी मिली। एसटीएफ ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। फिलहाल उसे भोजपुर पुलिस के हवाले किया गया है। 30 वर्षीय टिमला आरा के टाउन थाना क्षेत्र के भुलहीपुर इलाके का रहने वाला है।
व्यवसायियों को डरा धमकाकर वह रंगदारी मांगा करता था। रंगदारी नहीं देने पर वह व्यवसायी की हत्या कर देता था। पांच साल पहले ही उसने प्रॉपर्टी डीलर कृष्णा सिंह की हत्या कर फरार हो गया था। जिसके बाद जून 2022 में उसने व्यवसायी सलील प्रसून जैन की भी हत्या कर दी थी। दोनों से रंगदारी मांगी गयी थी और नहीं देने पर टिमला ने उनकी हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद टिमला फरार हो गया था। उसके खिलाफ टाउन थाना और बिहिया थाने में केस दर्ज था। टिमला की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।