ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
22-Dec-2022 02:36 PM
By amit kumar
ROHTAS: आपसी विवाद में हुए तू-तू मैं-मैं के बाद एक भतीजे ने शराब के नशे में चाचा को गाली मार दी। गोली लगने से देवेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना रोहतास के कठडीहरी की है जहां किसी बात को लेकर चाचा देवेंद्र दुबे और भतीजे भुअर के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों चाचा-भतीजे तू-तू मैं मैं करने लगे। बात इतनी बढ़ गयी कि शराब के नशे में धुत भतीजे ने कमर से पिस्टल निकाल चाचा को गोली मार दी। भुअर ने चाचा के मुंह में गोली मार दी है। दारू पीकर भुअर ने चाचा देवेंद्र दुबे को गोली मार दी है। देवेंद्र दुबे सासाराम में गार्ड का काम करते थे। गोली लगने से देवेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गये।
बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गोली चलाने वाले भतीजे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। भतीजे ने चाचा को गोली क्यों मारी इस बात का पता अब तक नहीं चल पायी है।