BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
22-Nov-2024 09:47 AM
By First Bihar
SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती ही रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आपसी विवाद में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। यह मामला सदर थाना क्षेत्र के कोकोनट गार्डन के समीप का बताया जा रहा है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना के संबंध में जख्मी युवक के परिजनों की माने तो चोरी की बाईक के लिए पैसा नहीं देने पर अपराधियों ने 12 वीं के छात्र संतनगर निवासी 22 वर्षीय दुष्यंत कुमार उर्फ गोलू सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया।
जख्मी युवक को आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी ने बताया कि बीते 29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन उसकी बाईक शहर के डीबी रोड स्थित ताज होटल के समीप से चोरी हो गई। जिसके बाद खोजबीन में पता चला कि होटल मालिक के पुत्र इस्लामिया चौक निवासी मो० अजमेर ने बाईक चोरी की है। जिसके बाद उसने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसी दौरान खोजबीन में पता चला कि अजमेर ही बाईक चोरी की है। जिसके बाद उससे बात किया तो 30 हजार रुपए लेकर मत्स्यगंधा के समीप बाईक छोड़ दिया।
जिसकी सूचना मैने पुलिस को दी तो कांड के अनुसंधानकर्ता ने बाईक बरामद की। इसके बाद वह फिर 20 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। जिसमें मैं असमर्थता जताया। गुरुवार की देर शाम वह अपने घर से दोस्त के पास जा रहे थे कि कबीर चौक के समीप कोकोनट गार्डन के समीप एक बाईक पर सवार होकर मो० अमीन बाईक चला रहा था और बाईक पर मो० अजमेर और मो० आसमीन बैठा था। तभी अचानक आकर घेर लिया और गोली मार दिया।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच तहकीकात शुरू कर दी। वहीं जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार निजी क्लिनिक पहुंचकर जख्मी युवक से घटना के संबंध में जानकारी ली। सदर एसडीपीओ ने कहा कि आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना घटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा और घटना में शामिल अपराधकर्मी की गिरफ्तारी होगी।