पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
18-Mar-2024 08:16 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव की लेकर तारीखों का एलान कर दिया है। देशभर में सात चरणों में चुनाव करवाए जाने के निर्णय लिया गया है। वहीं, इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी अपने -अपने तरीके से तैयारी में जुटी हुई है। वहीं, तारीखों के एलान के बाद मुंबई में राहुल गांधी के तरफ से विपक्षी दलों की एक बड़ी रैली आयोगित करवाई गई। इसी दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि - 'मैं उद्धव जी और शरद जी को बताना चाहता हूं कि वे (भाजपा के लोग) आपके सिर्फ विधायकों को लेकर गए हैं। मगर मेरे मामले में तो मेरे चाचा को ले गए। मैं उद्धव जी और शरद जी को बताना चाहता हूं कि महाराष्ट्र सरकार में बैठे लोग लीडर नहीं डीलर हैं...।' इसके आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि - 'मोदी जी गारंटी की बात करते हैं। मैं उन्हें बस एक ही चीज़ कहता हूं कि- मोदी जी क्या आप हमारे चाचा की गारंटी दें सकते हैं।
इसके आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि- भले ही हमारे चाचा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पाला बदल लिया हो मगर बिहार की जनता हमारे साथ हैं और इस चुनाव में हम चौंकाने वाले रिजल्ट लाकर देंगे। वर्तमान में देश के अंदर नफरत फैलाया जा रहा है और संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक किया जा रहा है। देश के अंदर चुनी हुई सरकार को खरीदने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नही ईडी और सीबीआई के जरिए डराकर सरकारों को तोड़ा और गिराया जा रहा है।
उधर, तेजस्वी ने भाजपा को इशारों ही इशारों में चेतावनी देते हुए कहा कि हम लोग लड़ने वाले लोग हैं और लड़ते रहेंगे, न तो हमारे पापा लालू जी इनलोगों से डरे और न ही उनका बेटा तेजस्वी यादव किसी से डरेगा। हमने बिहार में लाखों लोगों को नौकरी दी है और जनता का हमारे ऊपर विश्वाश है। ये लोग जो केंद्र में बैठे हुए हैं ये बताएं की 10 साल में कितने लोगों को रोजगार दिया है।