Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
15-Feb-2023 04:18 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: कॉलेज से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने एक छात्र पर हमला कर दिया। छात्र को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के मरीचा चौक की है जहां अज्ञात बदमाश ने एक छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि युवक हाजीपुर सिपेट कॉलेज का छात्र है। जो कॉलेज से अपने घर ऑटो से लौट रहा था। तभी ऑटो के ड्राइवर और एक पैसेंजर के बीच झगड़ा हो गया। बात हाथापाई पर उतर आई।
जिसके बाद युवक लड़ाई को शांत कराने के लिए दोनों को समझाने बुझाने लगा। लेकिन यह बदमाशों को नागवार गुजरा उसने युवक की पीठ में चाकू मार दिया। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल युवक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गुर्मिया गांव निवासी देवेंद्र राय के 21 वर्षीय बेटे अजित कुमार के रूप में हुई है। जो हाजीपुर सिपेट कॉलेज से पढ़ाई कर अपने घर किशनपुरा गुर्मिया गांव लौट रहा था। इसी दौरान सराय थाने से आगे मरिचा चौक के समीप बदमाश ने पीठ पीछे चाकू से वार कर दिया। जिसके कारण अजीत कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वही मौके से बदमाश फरार हो गये।