BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
04-Oct-2023 05:42 PM
By First Bihar
DELHI: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया है। संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की। बता दें कि इससे पूर्व संजय सिंह के करीबियों के यहां भी छापेमारी की गयी थी। शराब घोटाले की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम था।
शराब नीति में घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गुरुवार को महिला सशक्तिकरण के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ताइवान जाने वाले थे लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं दी गयी।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। आबकारी घोटाला मामले में दायर चार्जशीट में AAP सांसद संजय सिंह का नाम था। इसी मामले में बुधवार की सुबह ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की थी। ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा कि 15 महीनों में 1000 से ज्यादा रेड की जा चुकी है लेकिन जांच एजेंसी को अभी तक कुछ भी नहीं मिल पाया है। बताया जाता है कि करीब 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।