बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
23-Dec-2021 08:59 PM
PATNA: बिहार के विकास आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी को सूबे का नया मुख्य सचिव बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. राज्य सरकार ने उन्हें 3 पदों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है. हालांकि अभी भी सुबहानी विकास आयुक्त के साथ दूसरे अहम पदों की जिम्मेवारी संभालेंगे. सरकारी सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर आमिर सुबहानी को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाने की अधिसूचना जारी हो जायेगी।
संदीप पौंड्रिक को मिला सुबहानी का विभाग
दरअसल बिहार सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे 1993 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप पौंड्रिक की आज पोस्टिंग कर दी. पौंड्रिक को योजना एवं विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. उन्हें बिहार राज्य योजना पर्षद के प्रधान सचिव और बिहार आपदा एवं पुनर्वास सोसायटी का परियोजना निदेशक का भी प्रभार दिया गया है. ये सारे विभाग अब तक आमिर सुबहानी के अतिरिक्त प्रभार में थे. उन्हें इन विभागों से मुक्त कर संदीप पौंड्रिक को ये जिम्मा दिया गया है.
वैसे अभी भी आमिर सुबहानी कई अहम विभाग का काम देखते रहेंगे. नीतीश कुमार के बेहद खास माने जाने वाले सुबहानी विकास आयुक्त हैं. वे निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव का काम देखते रहेंगे. इसके अलावा उनके जिम्मे बिपार्ड के महानिदेशक का भी काम रहेगा.
सुबहानी को मुख्य सचिव बनाने की तैयारी
सरकारी सूत्र बता रहे हैं कि सुबहानी को एक सप्ताह के भीतर बिहार का अगला मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी किया जा सकता है. बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण इसी महीने 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं. मौजूदा मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण 1985 बैच के अधिकारी हैं. इसी साल एक मई को उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया था. उनके रिटायरमेंट की तारीख 30 जून थी पर राज्य सरकार ने उनके एक्सटेंशन के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।
इस पर उन्हें तीन महीने का अवधि विस्तार दिया गया था. इस लिहाज से उन्हें 30 सितंबर को रिटायर होना था. राज्य सरकार ने फिर से केंद्र को उनके दूसरे एक्सटेंशन के लिए पत्र लिखा था, जिसके आधार पर उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन मिला और वे 31 दिसंबर तक मुख्य सचिव बने रहे. लेकिन अब उन्हें सेवा विस्तार मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही. लिहाजा विकास आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे आमिर सुबहानी के मुख्य सचिव बनने का रास्ता साफ है.