ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / आम तोड़ने के विवाद पर हुई मारपीट, 1 की मौत, 1 घायल

आम तोड़ने के विवाद पर हुई मारपीट, 1 की मौत, 1 घायल

12-Jun-2022 11:04 AM

By PRABHAT SHANKAR

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां बेनीबाद ओपी क्षेत्र के लदौर गांव में आम के बगीचे में रखवाली कर रहें दो अधेड़ की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे को दरभंगा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मृतक  के परिजनों ने बताया कि बीती रात लदौर के रहने वाले अमर ठाकुर और बलौर के रहने वाले मो.दुखी बगीचे में आम की रखवाली कर रहें थे। 


रात में कुछ युवक आम चुनने आये और दोनों रखवाली कर रहें अधेड़ो की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे मृत समझकर अपराधी भाग गए। जिसके बाद बगल में रखवाली कर रहें दूसरें लोग आये और अमर ठाकुर को घर ले गए। वहीं मो.दुखी को उसके गांव बलौर ले गये। अमर ठाकुर की मौत घर जाने पर हो गई। वहीं मो.दुखी को परिजन दरभंगा इलाज के लिए ले गये।


अमर ठाकुर के परिजन ने बताया कि आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। उन्होनें बताया कि अमर ठाकुर ने कुछ लोगों की पहचान की थीं। बेनीबाद ओपी पुलिस और गायघाट थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद गांव व इलाके में दहशत है।