Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
17-Oct-2022 03:07 PM
PATNA: नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा के आरक्षण को बहाल करने की मांग को लेकर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी। बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर कल आम जनता पार्टी राष्ट्रीय एक दिवसीय धरना देगी। 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता अपनी आवाज बुलंद करेंगे। पटना के गर्दनीबाग समेत राज्यभर के जिला मुख्यालयों पर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय धरना के माध्यम से अपनी मांग को सरकार के समक्ष रखेगी।
बता दें कि पिछले दिनों आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की अहम बैठक पटना स्थित पार्टी कार्यालय में हुई थी। आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के अध्यक्ष विद्यापति चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि बिहार में निकाय चुनाव पर रोक के बाद अतिपिछड़ा वर्ग में आरक्षण को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा वर्ग को जो भी आरक्षण मिला था, उससे अतिपिछड़ा समाज में राजनीतिक चेतना और जागृति आई थी। लेकिन आरक्षण पर लगे प्रतिबंध से पूरे अतिपिछड़ा समाज में आकोश हैं, इसलिए बिहार सरकार को जल्द से जल्द कानूनी प्रक्रिया को पुरा कर अतिपिछड़ा का आरक्षण को बहाल करना चाहिए।
दरअसल, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने नगर निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है। 18 अक्टूबर को बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन होगा। पिछड़ा समाज की लड़ाई अब सड़कों पर दिखेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पिछड़ा समाज को गुमराह करना बंद करें।