ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / आम आदमी पर महंगाई की मार: 1 अप्रैल से बढ़ेंगे कई चीजों के...

आम आदमी पर महंगाई की मार: 1 अप्रैल से बढ़ेंगे कई चीजों के दाम, UPI पेमेंट करना भी होगा महंगा!

29-Mar-2023 07:08 PM

By First Bihar

DESK: दो दिन बाद नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होने वाली है। एक अप्रैल से कई चीजों के दाम बढ़ जाएंगे जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को तो महंगाई भत्ता भी उसी हिसाब से बढ़ता है इन पर तो उतना असर नहीं पड़ेगा लेकिन आम आदमी इससे काफी प्रभावित होगा। 


पिछले महीने फरवरी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो आम बजट पेश किया था वो 1 अप्रैल से लागू होने वाला है। अब बात करते है कि 1 अप्रैल से कौन सी चीज महंगी हो रही है और कौन सी चीज सस्ती हो रही है। एलईडी टीवी, मोबाइल, खिलौना, कपड़ा, कैमरा का लैंस, हीरे के जेवरात, इलेक्ट्रिक कार, बायोगैस से जुड़े सामान और साईकिल का दाम एक अप्रैल से कम हो जाएगा। 


वही सिगरेट, शराब, छाता, किचन की चिमनी, सोना, एक्सरे मशीन, चांदी से बने सामान, प्लेटिनम, हीरा,आर्टिफिशियल ज्वेलरी के दाम बढ़ जाएगा। वही टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और मारुति कंपनी ने भी एक अप्रैल से गाड़ियों का दाम बढ़ाने की भी घोषणा कर रखी है। इसके अलावे भी अन्य कंपनियों का गाड़ी खरीदना भी महंगा हो जाएगा। जानकारों की माने तो जिन प्रोडक्ट्स की कस्टम ड्यूटी बढ़ता है तो सामान का दाम भी बढ़ जाता है। 


वही UPI का इस्तेमाल करना भी दो दिन बाद महंगा हो जाएगा। दो हजार से अधिक का पेमेंट करते हैं तो पीपीआई यानी प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रमेंट फीस वसूलने की तैयारी है। जो एक अप्रैल से ही वसूला जाएगा। यूपीआई की गवर्निंग बॉडी एनपीसीआई ने इसका ऐलान किया है। हालांकि यह साफ किया गया है कि इसका असर आम ग्राहकोकं पर नहीं पड़ेगा। मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर ही पीपीआई फीस 1.1 प्रतिशत वसूला जाएगा।