पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
13-Dec-2023 12:43 PM
By First Bihar
KAIMUR : बिहार में सरकारी अस्पतालों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। यहां के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और लापरवाही पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। आलम यह होता है की राज्य के सरकारी अस्पताल में आम लोग तक अपना इलाज करना भी नहीं चाहते हैं। लेकिन, इस बीच अब एक रोचक मामला निकल कर सामने आया है उसके मुताबिक़ एक बड़े अधिकारी ने अपनी पत्नी का इलाज सरकारी अस्पताल में करवा कर एक मिसाल पेश किया है। ऐसे में अब इनके इस कार्य की काफी वाह - वाही हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर के डीएम सावन कुमार ने सरकारी अस्पताल में जाकर एक उदाहरण पेश किया है। इस कार्य से हर तरफ उनकी वाहवाही हो रही है। खास बात ये है कि डीएम साहब की पत्नी को बच्चा सर्जरी से हुआ और उन्होंने सरकारी अस्पताल में इसे कराकर एक उदाहरण पेश किया है।
जानकारी के मुताबिक कैमूर डीएम शुरू से ही अपनी पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। जब डीएम की पत्नी की प्रेग्नेंसी का समय पूरा हुआ तो चिकित्सकों ने उनकी पत्नी की डिलीवरी के लिए सर्जरी करने की बात कही।जिसके बाद डीएम ने बिना घबराये सदर अस्पताल के चिकित्सकों को कहा कि वो यहीं पर सर्जरी करायेंगे।
वहीं, इसके बाद मंगलवार को महिला चिकित्सक डॉ. किरण सिंह के नेतृत्व में डॉ मधु यादव, डॉ अरविंद कुमार ने डीएम की पत्नी की सर्जरी की। सर्जरी के बाद से जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है। डीएम सावन कुमार की पत्नी का नाम बबली आनंद है जिनको भभुआ सदर अस्पताल में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
डीएम सावन कुमार की पत्नी का नाम बबली आनंद है जिनको भभुआ सदर अस्पताल में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है.।
फिलहाल डीएम के पत्नी और बेटे को चिकित्सकों की निगरानी में सदर अस्पताल में रखा गया है, सर्जरी के बाद बच्चे को एसएनसीयु और मां को आइसीयु में रखा
गया है।