पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
19-Jun-2024 10:34 PM
By First Bihar
DESK: मुंबई में ऑनलाइन ऑर्डर के बाद घर पर आए आइसक्रीम में मनुष्य के उंगली का टुकड़ा मिला था। तब यह खबर मीडिया में भी आई थी। इस मामले की जांच की जा रही थी कि तभी गुजरात में आलू चिप्स के पैकेट से मरा हुआ मेढक मिलने से सनसनी फैल गयी। आलू चिप्स के पैकेट से कुछ चिप्स 9 महीने की बच्ची ने खाए थे। बालाजी पोटैटो वेफर्स के एक पैकेट में कथित तौर पर मरा हुआ मेंढक मिलने के बाद जामनगर नगर निगम ने इस मामले की जांच के आदेश दिये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीबी परमार ने बताया कि जैस्मीन पटेल नाम की महिला ने यह बताया कि बालाजी वेफर्स द्वारा निर्मित क्रंचेक्स के एक पैकेट में मरा हुआ मेंढक मिला है। जिसके बाद अधिकारी उसी दुकान पर गए जहां से आलू चिप्स खरीदा गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह मरा हुआ मेंढ़क ही था। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।
वही पुष्कर धाम सोसाइटी की रहने वाली जैस्मीन पटेल ने बताया कि उनकी 4 साल की भतीजी 18 जून की शाम को घर के पास स्थित एक दुकान से आलू चिप्स का पैकेट खरीदकर घर लाई थी। जिसे भतीजी और उनकी 9 महीने की बेटी ने खाया था। भतीजी ने जैसे ही आलू चिप्स में मेंढक देखा पैकेट फेंक दिया और इसकी जानकारी घरवालों को दी। पहले तो उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब आलू चिप्स के पैकेट को देखा तो उसमें मरा हुआ मेंढक मिला। जिसे देखकर घरवाले भी दंग रह गये।
जब दुकानदार से इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने संतोषजनक जवान नहीं दिया जिसके बाद इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दी गयी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। आलू चिप्स से मेंढक मिलने की बात आग की तरह फैल गयी। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।