ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / आज तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हजारों करोड़ की देंगे सौगात

आज तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हजारों करोड़ की देंगे सौगात

02-Jan-2024 07:58 AM

By First Bihar

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को तमिलनाडु और लक्षद्वीप के दौरे पर जाएंगे। दोनों ही राज्यों को प्रधानमंत्री हजारों करोड़ रुपए की सौगात देंगे। दोनों राज्यों में वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 19 हजार 850 करोड़ की सौगात पीएम मोदी तमिलनाडु को देंगे। वहीं तिरुचिरापल्ली में नए एयरपोर्ट बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी लक्षद्वीप और केरल का दौरा करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पुरी कर ली गई हैं। सबसे पहले पीएम मोदी तमिलनाडु के भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। तिरुचिरापल्ली में एक कार्यक्रम में करीब 19 हजार 850 करोड़ की विकास परियोजनों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे लक्षद्वीप के अगाती में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।


प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर महिला मोर्चा द्वारा एक मेगा तिरुवथिरा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दो हजार महिला कार्यकर्ता एक साथ शामिल होंगी। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी 41.4 किमी लंबे सलेम-मैग्नेसाइट जंक्शन-ओमालूर-मेट्टूर बांध खंड के दोहरीकरण सहित कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री पांच सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में टू लेन और फोर लेन सड़कें शामिल हैं।