राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
03-Apr-2020 06:43 AM
DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि शुक्रवार की सुबह 9 बजे फिर से देशवासियों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री ने खुद ये एलान किया है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या आज फिर से प्रधानमंत्री कुछ नयी घोषणा करने जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था “ कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ मैं एक वीडियो संदेश साझा करूंगा.” हालांकि प्रधानमंत्री ने ये भी कहा है कि ये वीडियो संदेश छोटा होगा. यानि कम शब्दों में ही लोगों को अपना मैसेज देंगे.
गौरतलब है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ लंबी वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी. प्रधानमंत्री ने देश के सभी राज्यों का हाल जाना वहीं कोरोना के खतरे को निपटने के लिए मुख्यमंत्रियों की राय भी जानी. इसके बाद ही उन्होंने देशवासियों के लिए वीडियो संदेश जारी करने का एलान किया.
कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री दो दफे देश के लोगों को संबोधित कर चुके हैं. पहली दफे उन्होंने जनता कर्फ्यू की अपील की थी. फिर 14 दिनों के लॉक डाउन का एलान किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि अगले कुछ सप्ताह तक सारा ध्यान जांच करने, संक्रमित लोगों का पता लगाने, उन्हें घरों, पृथक केन्द्रों या अस्पतालों में पृथक रखने पर होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोविड-19 के मरीजों के लिए अलग, विशेष अस्पतालों की जरुरत है.