जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
14-Apr-2020 06:50 AM
DELHI : कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए देश में लॉकडाउन का पहला चरण आज खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था और आज उसकी सीमा खत्म हो रही है। लेकिन कोरोना संकट से उबरने के लिए देश में मौजूदा हालात क्या हैं और आगे सरकार क्या फैसला लेने जा रही है इन सब बातों की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देने वाले हैं। प्रधानमंत्री 10 बजे देश को संबोधित करेंगे लिहाजा उनके संबोधन को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 दिनों के अंदर चौथी बार आज देशवासियों को संबोधित करेंगे। लॉकडाउन बढ़ाए जाने के ऊपर प्रधानमंत्री कौन सी बातें कहते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि प्रधानमंत्री के ऐलान के पहले की देश के 8 राज्यों में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। जिन राज्यों ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया है उनमें पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु शामिल हैं। लॉकडाउन बढ़ाये जाने को लेकर फैसला लिया जाएगा इसके संकेत प्रधानमंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद ही मिल गए थे।
देश में कोरोना महामारी को कैसे नियंत्रित किया जाए प्रधानमंत्री इसके बारे में आज देशवासियों को नई रणनीति बताने वाले हैं। सभी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री अपने संदेश में कौन सी बातें कहेंगे। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन-2 में पीएम मोदी कई तरह की रियायतों का ऐलान कर सकते हैं।