तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
15-Mar-2021 08:34 AM
PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जनता दल यूनाइटेड में विलय के बाद आज सीएम आवास एक अणे मार्ग पर जदयू के विधायकों और एमएलसी की टी पार्टी रखी गई है.
सोमवार की शाम छह बजे सभी विधायकों और एमएलसी को सीएम आवास पर बुलाया गया है. इस टी पार्टी में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल होंगे.
इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायकों और एमएलसी के साथ गेट टुगेदर करेगें और टी पार्टी होगी. उपेंद्र कुशवाहा भी इस दौरान सीएम के साथ रहेंगे.
बता दें कि रविवार को रालोसपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जदयू में विलय पर अंतिम मुहर लगी और फिर, उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के बड़े नेताओं के साथ दोपहर दो बजे के बाद जदयू कार्यालय में पहुंचे, जहां सीएम नीतीश कुमार ने गले मिलकर उनका स्वागत किया. वहां विलय की ऑपचारिकता पूरी करी गई और फिर उपेंद्र कुशवाहा के जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई.