ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / आज से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए पूरा शेड्यूल

आज से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए पूरा शेड्यूल

13-Dec-2022 06:30 AM

PATNA: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है। विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ये पहला शीतकालीन सत्र होगा।बीजेपी कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा करेगी जिसमें क्राइम, शराबबंदी कानून, बेरोजगारी, कृषि समेत कई मुद्दे शामिल होंगे। ये सत्र इसलिए भी खास है क्योंकि आज मोकामा, गोपालगंज और कुढ़नी के तीन उपचुनावों के विजेता विधानसभा सदस्य के रूप में शपथग्रहण करेंगे।



सत्र शुरू होने से पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ये आरोप लगाया था कि सत्र को जानबूझकर छोटा रखा गया है ताकि सरकार विपक्ष के सवालों से बच सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं का मनोबल इस समय ऊंचा है, क्योंकि उन्होंने राज्य में तीन में से दो उपचुनाव में जीत हासिल की है।



वहीं, शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी सातवें चरण की बहाली को लेकर बिहार में महाआंदोलन का ऐलान कर रखा है। उन्होंने कहा था कि अगर सरकार हमारे मांग पूरी नहीं करती है तो हम सदन में हंगामा करेंगे और सदन चलने नहीं देंगे। आपको बता दें, ये 17वीं विधानसभा का सातवां सत्र है। 




13 दिसंबर को शपथग्रहण के  बाद 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को राजकीय विधेयक और कई राजकीय काम निपटाए जाएंगे। वहीं, 16 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 202223 के द्वितीय अनुपूरक व्यय व्यय विवरणी पर वाद विवाद, मतदान और उससे संबंधित विनियोग विधेयक पास किए जाएंगे। हालांकि 17 और 18 दिसंबर को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। लेकिन, 19 दिसंबर, सोमवार को गैर सरकारी सदस्यों के काम संकल्प विधानसभा में लाए जाएंगे। इन पांचों दिनों के लिए प्रभारी मंत्रियों के विभाग बांट दिए गए हैं।