बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
22-Jul-2024 07:04 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। इस बार का मानसून सत्र पांच दिनों का होने वाला है। यानी यह सत्र शुक्रवार तक चलेगा। इस बार के मानसून सत्र को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष पूरी तरह से तैयार है। जहां एक तरफ विपक्ष सरकार को घरने की कोशिश में लगी हुई है तो वहीँ दूसरी तरह विपक्ष के सवालों का सत्तापक्ष भी जवाब देने को तैयार नजर आ रही है।
दरअसल, इस बार का मानसून सत्र मुकेश सहनी के पिता की हत्या समेत अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर हंगामेदार होने के आसार नजर आ रहे है। सत्र के पहले ही दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इस सत्र के दौरान कई विधेयक भी पारित किये जाएंगे। 26 जुलाई को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा।
वहीं, इस घटना के संबंध में संसदीय कार्य व जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह सत्र छोटा है, पर काफी महत्वपूर्ण है। इसमें कई वित्तीय कार्य के साथ-साथ विधायी कार्य भी निष्पादित किये जाएंगे। हम आशा करते हैं कि सदन को सुचारू रूप से चलाने में विपक्षी सदस्य भी सहयोग करेंगे। इससे सदन में सार्थक बहस हो सकेगी।
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को शाम में होगी। यह बैठक जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर होगी। इस बैठक में विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ से सभी सदस्यों को दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।