ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

आज से होगी CBSE के कॉपियों की जांच, शिक्षकों के घर पहुंचायी जाएंगी कॉपियां

10-May-2020 08:47 AM

DESK: सीबीएसई के 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम की कॉपियों का मूल्यांकन शिक्षक अपने घरों पर करेंगे। 3,000 स्कूलों को एग्जाम सेंटर्स के तौर पर चिह्नित किया गया है जहां से शिक्षकों को कॉपियां उनके घर पहुंचायी जाएंगी।


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने बताया कि पहले हो चुकी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की 1.5 करोड़ उत्तरपुस्तिकाएं शिक्षकों के घर पहुंचायी जाएंगी। उन्होंने बताया, '3,000 स्कूलों से ये कॉपियां मूल्यांकनकर्ताओं यानी शिक्षकों के पास जाएंगी और कल से कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू होगा।'


सीबीएसई बोर्ड की बाकी बची परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई, 2020 के बीच होंगी। जल्द ही परीक्षा की डिटेल में डेटशीट भी जारी कर दी जाएगी। कुल 29 विषयों की अब परीक्षा होगी।


लॉकडाउन की वजह से जईई मेन, एडवांस और नीट की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई थीं। अब इन परीक्षाओं की भी तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जेईई मेन की परीक्षा 18 से 23 जुलाई, 2020 तक होगी और जेईई अडवांस्ड की परीक्षा 23 अगस्त को होगी। नीट की परीक्षा 26 जुलाई, 2020 को होगी।