पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
08-May-2023 06:56 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आज से फिर से गर्मी का सितम शुरु होने वाला है। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार से गर्म झोंके के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर दिन में सतही हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है। मई में पहली बार रविवार को बक्सर और खगड़िया में लू चली।
दरअसल, राज्य में रविवार का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। दिन में करीब 11 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चली। इससे दोपहर में लू चली। शरीर को जलाने वाली धूप और तपिश भरी गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह आठ बजे से ही धूप तीखी हो गई थी।
वहीं, मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलेगी। दोपहर में पछिया चलने से लू का एहसास होगा। लोगों को बिना कोई जरूरी काम के घर से बाहर निकले से मना किया गया है। हालांकि, जरूरी काम है भी तो सुरक्षा के साथ ही बाहर निकले की बातें मौसम विभाग के तरफ से कही गई है।
आपको बताते चलें कि, अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री के साथ बक्सर सबसे गर्म जिला रहा। पटना के अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले रविवार को 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद दिनों की राहत के बाद गर्मी फिर से तेवर दिखाने लगा है। पछिया हवा चलने से सुबह दस बजे के बाद से ही लू जैसे हालात हो जा रहे हैं। आठ दिनों में अधिकतम तापमान में सात डिग्री का उछाल आ गया है।