पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
10-Apr-2022 07:41 AM
DESK : रविवार से देश के निजी अस्पतालों में वयस्क नागरिकों को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो जाएगी। इससे एक दिन पहले आम नागरिकों को राहत देते हुए कोविशील्ड और कोवैक्सीन कंपनी ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में कटौती की है। निजी केंद्रों में इन दोनों टीकों की एक खुराक 225रुपये में मिलेगी।
पहले जहां कोविशील्ड की बूस्टर डोज 600 रुपए प्रति शॉट फिक्स की थी, आज इसकी कीमत 225 रुपए किया गया है वहीं, कोवैक्सीन की बूस्टर डोज की कीमत भी 225 रुपए प्रति शॉट किया गया है। इससे पहले कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर डोज की कीमत 1200 रुपए प्रति शॉट निर्धारित किया था।
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने आज 18-59 आयु वर्ग के लिए बूस्टर डोज यानी एहतियाती खुराक के संबंध में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सभी स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की। केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। सरकार ने कहा है कि निजी टीकाकरण केंद्र टीकाकरण के लिए सेवा शुल्क के रूप में अधिकतम 150 रुपये तक ही चार्ज कर सकते हैं।
पटना में बूस्टर डोज के लिए 8 निजी अस्पतालों को चिह्नित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों के सिविल सर्जनों को बूस्टर डोज देने से संबंधी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्णय के बारे में भी जानकारी दी गई है। 18 साल से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज अभी सिर्फ निजी अस्पतालों में ही लगाया जाएगा।