ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / आज खत्म हो सकती है अयोध्या पर सुप्रीम सुनवाई, हिन्दू पक्ष की दलीलें...

आज खत्म हो सकती है अयोध्या पर सुप्रीम सुनवाई, हिन्दू पक्ष की दलीलें पूरी.. आज मुस्लिम पक्ष को मिलेगा वक्त

16-Oct-2019 07:48 AM

DELHI : राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई आज खत्म हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का आज 40 वां दिन होगा। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने मंगलवार को ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि 40 वें दिन सुनवाई खत्म की जा सकती है। 


मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष में अपनी दलीलें पूरी कर दीं। हिंदू पक्ष की तरफ से कोर्ट को यह बताया गया कि राम जन्मभूमि पर मस्जिद बनाकर बाबर ने ऐतिहासिक भूल की थी और इसे सुधारने का यह सबसे सही वक्त है। हिंदू पक्ष की तरफ से यह भी तर्क दिया गया है कि अयोध्या में 50 से ज्यादा मस्जिदें हैं और कहीं भी नमाज पढ़ी जा सकती है जबकि हिंदू धर्म को मानने वाले लोग राम का जन्म स्थान नहीं बदल सकते।


सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के 40 वें दिन आज मुस्लिम पक्ष अंतिम रूप से अपनी बात रखेगा आज की सुनवाई में लगभग 45 मिनट का वक्त हिंदू पक्ष को और उसके बाद मुस्लिम पक्ष को 1 घंटे का वक्त मिलेगा बाकी अन्य पक्षकारों के लिए 45-45 मिनट का 4 स्लॉट रखा गया है।